Advertisement

ललितपुर : भारी बारिश के चलते लोगों का जीवन हुआ अस्त्र व्यस्त।

www.satyarath.com

रिपोर्ट ललित नामदेव 

दि 24/07/2024 

जिला ललितपुर जगह बानपुर

 

• भारी बारिश के चलते लोगों का जीवन हुआ अस्त्र व्यस्त।

• कस्बा के लिंजी के नाले के पास हुआ जल भराव रेस्क्यू कर लोगों को निकाला गया

www.satyarath.com

www.satyarath.com

बानपुर/ललितपुर । जहां 15 दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा था । बुधवार सुबह से हुई मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं भारी वर्षा के चलतें लोगों का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया ।

बारिश से कई घरों में पानी भर गया । बस स्टैंड, पंजाब नेशनल बैंक, साधन सहकारी समिति और उसके आसपास प्रतिष्ठानों में पानी भर गया । वहीं रामेश्वर प्रसाद साहू की कंप्यूटर फोटो कॉपी की दुकान है । जिसमें पानी भरने से उसका काफी संख्या में कागजात व मशीनों का नुकसान हुआ है ।

www.satyarath.com

कस्बा के कई जगहों पर पानी भरने से लोग परेशान हुए । कस्बे के अधिकांश घरों से लोग बाहर पानी फेंकते हुए नजर आए । जल भराव के जगहों पर ग्राम प्रधान काशीराम रजक के द्वारा पानी निकासी की तत्काल व्यवस्था की गई । सबसे अधिक नुकसान कस्बा बानपुर महरौनी मार्ग स्थित क्षेत्रपाल मंदिर के पास लिंजी के नाले के पास कुशवाहा मोहल्ला में जहां लगभग 100 घरों में लोग रहते हैं । वहां सभी मकानों में पानी भर गया जिससे यहां के रहने वाले लोगों का खाद्यान्न सामग्री व अन्य सभी सामान जलमग्न हो गया ।

इसका मुख्य कारण भौरट बांध की नहर का निर्माण कार्य चलने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो सकी जिसके चलते पानी का भराव बहुत अधिक हो गया । जिससे घरों में पानी भर गया । सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सियाराम पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे व इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी । सूचना पर एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम महरौनी राजबहादुर, सिंचाई विभाग के अधिकारी और अन्य अधिकारी मौका स्थल पर पहुंचे ।

फसें हुए लोगों को रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाला गया । समाचार लिखे जाने तक एलएनटी के माध्यम से नहर की खुदाई कर पानी निकासी का कार्य जारी था । वहां के लोगों की राहत शिविर लगाकर खाने पीने की व्यवस्था कस्बा बानपुर के कंपोजिट स्कूल में ग्राम प्रधान काशीराम रजक के माध्यम से की गई ।

सत्यार्थ न्यूज से बानपुर संवाददाता “ललित नामदेव” की रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!