Advertisement

हरदोई घायल अवस्था में मिला हत्या का आरोपी

www.satyarath.com

हरदोई घायल अवस्था में मिला हत्या का आरोपी

www.satyarath.com

हरदोई : मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे हुए 9 वर्षीय रौनक हत्याकांड के आरोपी को मंझिला पुलिस ने अहेमी तिराहे के पास से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर गांव में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे 9 वर्षीय बालक रौनक का शव बरामद हुआ था। उसकी गर्दन पर पेड़ की टहनियां बंधी हुई थी। इससे कयास लगाया जा रहा था कि बालक कि हत्या गर्दन दबाकर की गई।
सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी शाहाबाद अनुज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की। रौनक के पिता मिथिलेश त्रिवेदी उर्फ लाला ने बताया कि उसके बेटे को गांव का ही दीपू चीज दिलाने के बहाने 12:00 बजे ले गया था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर तकरीबन 2:00 बजे प्राइमरी पाठशाला के निकट यूकेलिप्टस के बाग में रौनक का शव बरामद हुआ। रौनक की गर्दन में पेड़ की टहनियां बंधी हुई थी। पुलिस ने रौनक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी दीपू को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई।
रात्रि तकरीबन 9:00 बजे मंझिला पुलिस ने बाइक से भाग रहे दीपू को अहेमी तिराहे से गिरफ्तार किया। दीपू बाइक से भागते समय अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में आरोपी दीपू को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मंझिला पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्रदीप शुक्ल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!