Advertisement

बड़लियास के पूर्व उपसरपंच की शनिवार को खेत पर मौत-

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा शाहपुरा

अब्दुल सलाम रंगरेज

बड़लियास के पूर्व उपसरपंच की शनिवार को खेत पर मौत-

आज रविवार को पत्नी व पुत्र की भी सदमें से मौत-

भीलवाड़ा– शनिवार को बडलियास के पूर्व उपसरपंच सत्यनारायण सोनी की खेत पर बेहोशी के बाद उनकी मौत हो गई। आज रविवार को उनकी पत्नी और बेटे नेभी सदमा सहन नहीं कर पाए और उनकी भी मौत हो गई।

शाहपुरा जिले के कोटड़ी क्षेत्र से यह हैरान करने वाली घटना है। यहां बडलियास गांव में शनिवार सुबह खेत पर गए पूर्व उपसरपंच सत्यनारायण सोनी की मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को सदमे में इनकी पत्नी ममता और पुत्र आसुतोष दोनों ने भी एक साथ दम तोड़ दिया । एक ही परिवार में दो दिन में हुई तीन मौत ने हर किसी को यहां हैरान कर दिया है। कैटरीना की खबर सुनकर पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सत्यनारायण अपने खेत पर गया था और अचानक बेहोश हो गया। इसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस सदमें को पत्नी ममता और पुत्र आशुतोष सहन नहीं पाए और अचेत हो गए, जिनकी भी आज रविवार को एक दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक सत्यनारायण की राख भी ठंडी नहीं हुई थी और दोनों ने दम तोड़ दिया।

एक ही परिवार में 24 घंटे में एक साथ तीन मौंतो की खबर से कस्बे में हर एक की आंखे नम हो गई। यहां तक कि पूरे कस्बे में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला। दोपहर को मां और बेटे की अंतिम यात्रा निकली तो कस्बे में मातम छा गया। पूरा गांव उन्हें श्रद्धाजंली देने पहुंचा।बड़लियास थाना पुलिस गंभीरता से जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार सत्यनारायण सोनी पिछले कुछ दिनो से सूदखोरों से परेशान थे। पुलिस जांच में ही यह सारा खुलासा हो पाएगा कि आखिर इस परिवार में तीन मौतों का कारण क्या रहा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!