Advertisement

शाहगंज ,मामला सुलझाने पहुंचे पुलिस पीआरबी जवानों पर हमला

www.satyarath,

शाहगंज ,मामला सुलझाने पहुंचे पुलिस पीआरबी जवानों पर हमला

www.satyarath,

शाहगंज,जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अर्गूपुर कला गांव में शनिवार की रात पट्टीदारो के बीच हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर सरकारी असलहा व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुचे क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने सरकारी असलहा बरामद करते हुए एक महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी।
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अर्गूपुर कला गांव निवासी समर बहादुर सिंह व उनके भाई अजीत सिंह का चार दिन पहले से धान की रोपाई करते समय खेत की मेड पर घास की दवा का छिड़काव करने से फसल नुकसान होने को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की रात भी समर बहादुर सिंह के परिवार के लोगो को अजीत सिंह का परिवार गाली-गलौज दे रहा था। जिसकी जानकारी समर बहादुर सिंह ने डायल 112 पुलिस को दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुची पीआरबी पुलिस हेड कांस्टेबल बिनोद कुमार उनके साथी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।जानकारी पीड़ित परिवार से लेकर दोनों पक्षों को थाने पर पहुंचने की बात कही।
इसी बात को लेकर अजीत सिंह के परिवार के सदस्यों ने पीआरबी के जवानों से गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। और सरकारी असलहा व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीआरबी पुलिस घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर समेत सभी सर्किल के पुलिस सरकारी असलहा बरामद करते हुए एक महिला को हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे एडीशनल एसपी बृजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुट गए।
इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान नें बताया की मारपीट का मामला है जांच की जा रही है। वही सरकारी आसलहा व मोबाइल छीनने की बात से इनकार कर रहे हैं।
जब मामले की जानकारी पीड़ित पक्ष समर बहादुर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया मेरे भाई अजीत सिंह और मेरा जमीनी विवाद था। जिसमे भाई ने हमसे गाली-गलौज करने लगा। जिसकी जानकारी हमने डायल 112 को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। कांस्टेबल का सरकारी असलहा छीनकर मोबाइल तोड दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की जांच में की जा रही है।
प्रदीप शुक्ल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!