Advertisement

बीकानेर-नर नारायण सेवा संस्थान ने किया 250 पौधारोपण लिया सुरक्षा का संकल्प

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

नर नारायण सेवा संस्थान ने 250 पौधारोपण का आयोजन कर विभिन्न सार्वजनिक व सुगम स्थानों पर छायादार व फलदार पौधारोपण कर लिया सुरक्षा व देखभाल का संकल्प
नर नारायण सेवा संस्थान श्री डूंगरगढ़ के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया की प्रकृति को हराभरा और पर्यावरण को स्वच्छ करने के उदेश्य से प्रथमवार संस्थान के सहयोग कर्ताओ के सहयोग से कुल 250 पौधेरोपण किये गए जिनमे
बीदासर रोड बीएसएनएल टावर के पास,सेवाधाम प्रांगण, गुसाईसर गौशाला, काली माता मंदिर बिग्गाबास, करणी माता मंदिर प्रताप बस्ती, रेल्वे स्टेशन के आस पास और कुछ पौधे आम नागरिको के घर घर जाकर पौधेरोपण किये गए, खुले
व सार्वजनिक स्थानो पर जितने पौधेरोपण किये गए उन पौधों को लोहे की जाली से घेराव किया गया है ताकी कोई भी पशु आदि नुकसान ना पहुँचा सके इस पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सेवादार गौभक्त आनंद जोशी,नंद किशोर नाई, संदीप कायल, श्याम व्यास, गणेश शेखावत, श्याम गिरी, राजू स्वामी, इंद्रसिंह राजपूत किशन कायल और मोमासर बास मित्र मंडली के सदस्य मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!