Advertisement

सोनभद्र – शिक्षको की डिजिटल हाजिरी भी सरकार का ऐसा कदम अपनी कमियों को छुपाना है _ बहन कु0 मायावती

 

शिक्षको की डिजिटल हाजिरी भी सरकार का ऐसा कदम अपनी कमियों को छुपाना है _ बहन कु0 मायावती

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक 16 जुलाई 2024 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैठक में मा0 बहन कुमारी मायावती जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद राज्यसभा द्वारा किए गए ट्वीट के बारे में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बी0 सागर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जरूरी बुनियादी सुविधाओं का पूरा घोर अभाव होने के कारण वहां बदहाली की शिकायतें आम रही हैं जिस पर समुचित बजटीय प्रावधान करके पुनः गंभीर समस्याओं का उचित हल करने की बजाय सरकार उसे पर ध्यान बांटने के लिए क्यों दिखावटी कार्य कर रही है ।यह क्या उचित है? गुड्डू राम चमार जी सेक्टर इंचार्ज ने भी ट्वीट के बारे में कहा की शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी भी सरकार का ऐसा ही नया कदम लगता है ।जो जल्दबाजी में बिना पूरी तैयारी के ही थोप दिया गया है। इससे कहीं ज्यादा जरूरी है शिक्षकों की सही और समुचित संख्या में भर्ती के साथ ही बुनियादी सुविधाओं का विकास ताकि अच्छी गुणवत्ता वाली पढ़ाई सुनिश्चित हो सके। डा0 ओपी मौर्या जी सेक्टर इंचार्ज ने कहा की अगर बसपा की सरकार होती तो इस तरह की की कार्य नही करती कारण की मा0 बहन कु0 मायावती जी हर उस फैसले से परहेज करती हैं जो शिक्षको के हित में न हो।

अविनाश शुक्ला जी जिला उपाध्यक्ष बसपा एवं पूर्व बसपा प्रत्याशी ने कहा की बसपा चार बार का शासन काले सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तहत ही कार्य किया । पन्ना लाल जी जिला प्रभारी ने कहा की बसपा की सरकार ने हर तबके के दुख दर्द को समझकर काम किया । कमलेश गोंड ने जिला प्रभारी ने कहा की आज पूरे प्रदेश के शिक्षको की काफी कमी है । जिस पर भर्ती के लिए कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान अन्य वक्ताओं में डा 0राम अवतार चौहान जी जिला महासचिव बसपा ने कहा की सभी लोगो को मिलकर बसपा की सरकार बनानी होगी । केवल बहन कु 0 मायावती जी ही सबके हक हुकूक की बात करती हैं एवं करके दिखाती हैं। रामविचार गौतम जी सेक्टर इंचार्ज ने कहा की बसपा के चार बार के शासन काल में हर क्षेत्र में युद्ध स्तर पर काम हुआ तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी काम हुआ।इस बैठक में उमेश कुशवाहा जी जिला कोषाध्यक्ष बसपा, , अमन मौर्या जी , पवन कुमार जी प्रीतम गिरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ,अनीश भारती जी, भगवान दास भारती , रामलखन देहाती जी , देवी शरण भारती जी , संजय गोंड जी प्रभारी दुद्धी ,कृष्ण कुमार गिरी उर्फ टाम बाबा, संजय कनौजिया ,वीरेंद्र एडवोकेट, जमुना कुमार चौधरी जी,राजकुमार वर्मा छोटेलाल जी , मुन्ना लाल भारती , प्रभारी ,मनोज कुशवाहा जी जिला प्रभारी संजय ठाकुर सदा सुभाष राव अंबेडकर राकेश रोशन फूल मोहम्मद, प्रेम नाथ गौतम जी अली हैदर आदि लोग रहे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!