Advertisement

सोनभद्र -मीडिया फोरम ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रहे चंद्रमणि शुक्ला को द्वितीय पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने याद कर अर्पित की पुष्पांजलि

मीडिया फोरम ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रहे चंद्रमणि शुक्ला को द्वितीय पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने याद कर अर्पित की पुष्पांजलि

 

फोरम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के दिशा निर्देश पर सोनभद्र के पत्रकारों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। पत्रकारों की प्रमुख संस्था मीडिया फोरम ऑफ इंडिया जिला इकाई सोनभद्र के तत्वावधान में सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं फोरम के जिला संरक्षक राकेश शरण मिश्र की अध्यक्षता में रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित श्री मिश्र के चेंबर में पत्रकार एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्मृति शेष चंद्रमणि शुक्ला की द्वितीय पुण्यतिथि पर पत्रकारों ने उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। संचालन रामजी गुप्ता ने किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्गीय शुक्ल जी का समर्पण भुलाए नही भूलेगा।वही मीडिया फोरम ऑफ इंडिया के सोंनभद्र जिला संरक्षक राकेश शरण मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय शुक्ला जी का पत्रकारिता एवम शिक्षा के प्रति किए अविस्मरणीय कार्यों और उनके समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। इनके अतिरिक्त श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित अधिवक्ता उमापति पांडेय, दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष राजेश देव पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार नागर,ज्ञानदास कनौजिया, , रमेश सिंह कुशवाहा, कृपाल मधेशिया, संजीव कुमार श्रीवास्तव,नंदकिशोर , पंकज देव पांडेय सहित दर्जनों पत्रकारों ने स्मृति शेष चंद्रमणि शुक्ला को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!