दरभंगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व दरभंगा विभाग सेवा प्रमुख, बेनीपुर जिला के सेवा प्रमुख एवं पूर्व कार्यवाहक, पूर्व बौद्धिक प्रमुख रविन्द्र सिंह के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह जो सीतामढ़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। स्कूल से वापस के क्रम में अस्थाई निवास स्थान मुजफ्फरपुर आने के क्रम में एनएच पर सड़क दुर्घटना में अकस्मात मृत्यु हो गयी। जिनके मरणोपरांत आज उनके पैतृक निवास स्थान अलीनगर विधानसभा के पुन्हद गांव पहुंचकर सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने जिज्ञासा प्रकट किया एवं परिवारजनों को सांत्वना दिया। जहां अलीनगर विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश प्रसाद सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी यादव, पिन्टू झा, संजीव सिंह मुखिया पुन्हद नवटोल, मंडल अध्यक्ष धनपति ठाकुर, जिला प्रवक्ता चंदन मिश्र, नुनु सिंह, बलराम ठाकुर, पिन्टू यादव, अक्षय सिंह, कन्हैया सिंह, अरुण पौद्दार, रविकांत पासवान, मनोज मंडल आदि उपस्थित थे।
Leave a Reply