Advertisement

विश्वमांगल्य सभा की प्रबोधन बैठक में शामिल हुईं बैतूल की संयोजिकाएं

https://satyarath.com/

रिपोर्टर देवीनाथ लोखंडे

 

विश्वमांगल्य सभा की प्रबोधन बैठक में शामिल हुईं बैतूल की संयोजिकाएं
संपूर्ण भारत वर्ष से 400 कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने लिया भाग

 

बैतूल। महर्षि व्यास सभागृह, रेशिम बाग में विश्वमांगल्य सभा की प्रबोधन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष से 400 कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक का उद्घाटन विश्वमांगल्य सभा के संस्थापक सभाचार्य आचार्य जितेंद्रनाथ महाराज, सभाचार्या सौभाग्यवती रेणुका माई, राष्ट्रीय अध्यक्ष सौभाग्यवती रेखादेवी खंडेलवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वृषाली जोशी और केंद्रीय परामर्शदाता आदरणीय प्रशांत हरतालकर द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में सभाचार्य जितेंद्रनाथ महाराज और सभाचार्या सौ. रेणुका माई ने मार्गदर्शन और आशीर्वचन प्रदान किए। संगठन की कार्यपद्धति, रचना, विभिन्न कार्यविभाग और गतिविधियों पर अगले सत्रों में विवेचन किया गया। गटनिहाय आदर्श सदाचार सभाओं का आयोजन भी किया गया।
द्वितीय दिवस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वमांगल्य सभा की वेबसाइट और कार्यविभागों के प्रतीक चिन्हों का अनावरण किया गया। बैठक का प्रास्ताविक एवं वार्षिक वृत्त राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री पूजा जी देशमुख ने प्रस्तुत किया। विविध प्रांतों से आई सदाचार सभा संयोजिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। संगठन शास्त्र विषय पर मोहन भागवत का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। तीन नई पूर्णकालिक प्रचारिकाओं के संगठन में शामिल होने की घोषणा की गई। इस प्रबोधन बैठक में विश्वमांगल्य सभा शाखा बैतूल की सदाचार सभा संयोजिकाएं प्रांजली तलहारकर, शामिणी देव, वर्षा उमप, मीनाक्षी शुक्ला और भैंसदेही से कुसुम किलेदार, बैतूल बाजार से सीता शुक्ला ने प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!