Advertisement

बलिया में चाकू से हमला कर महिला की हत्या, 2 युवक गंभीर।

www.satyarath.com

रिपोर्टर “अंकित तिवारी” बलिया

( उत्तरप्रदेश )

 

बलिया में चाकू से हमला कर महिला की हत्या, 2 युवक गंभीर।

www.satyarath.com

बलिया के रसड़ा में सोमवार की शाम को दो पक्ष के युवकों में मारपीट हो गयी। इसी बीच मारपीट को छुड़ाने गई महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे रामावती देवी घायल हो मौके पर गिर गयी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक गोलू पुत्र हरी शंकर को रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही घायल युवक गोलू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना में मृतका का बेटा गोलू भी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

“पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट”

बताया जा रहा है की मोहल्ले के ही दो युवकों गोलू पुत्र बहादुर राजभर तथा आयुष व गोलू पुत्र हरी शंकर राजभर के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। उसी रंजिश को लेकर सोमवार की शाम को दोनों आपस में भिड़ गए। युवकों को आपस में लड़ते देख महिला रामावती उन्हें छुड़ाने पहुंची। तभी उनमें से एक ने महिला के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सीए मोहम्मद फहीम कुरैसी, प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी तथा चौकी इंचार्ज बीपी सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल का जायजा लिया।सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जिसने चाकू मारा है। उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!