शिवम सिंह
पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने पर दिया गया ज़ोर
वनांगना संस्था ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
बांदा। महिला संस्था वनांगना के तत्वावधान में चल रहे तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। ग्रामीणों को 50 पौधे बांटे गए। किशोर, युवक और संगठन की महिलाएं व युवतियां शामिल हुए।रविवार को महुआ ब्लाक के हुसैनपुर गांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। मुस्लिम संग्रह की लीडर्स शाहिना और रुखसाना ने युवाओं को पौधे देकर इंसान और पर्यावरण के बीच के संबंध को गहराई से बताया।वरिष्ठ संदर्भ समूह शबीना मुमताज़ ने संस्था का उद्देश्य बताते हुए युवाओं को पौधे लगाने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया। कहा कि आधुनिकता के इस दौर में विकास की राह में कई ऐसी चीजों का उपयोग शुरू कर दिया गया है, जो धरती और पर्यावरण के लिए घातक है। इसे हम सबको मिलकर समझना होगा और इसके लिए रणनीति बनानी होगी। शोभा देवी ने कहा कि 5 जून 1972 में पहला पर्यावरण दिवस मनाया गया। माया देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। वालिंटियर राजेंद्र ने व्यवस्था संभाली।














Leave a Reply