Advertisement

22 से शुरू होगा सावन मास 5 साल बाद इस बार सावन में 5 सोमवार

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर जितेंद्र कुमार यादव

जिला अलवर

22 से शुरू होगा सावन मास 5 साल बाद इस बार सावन में 5 सोमवार

इस बार सावन मास की शुरुआत और समापन सोमवार के साथ होगा 5 साल बाद इस बार सावन मास में पांच सोमवार है चार शुभ योग में 22 जुलाई को सावन मास का शुभारंभ होगा सावन मास को शिव की आराधना का महीना माना जाता है ऐसी मान्यता है जो विधि विधान के साथ भगवान शिव की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है 19 अगस्त को सावन का समापन होगा 2 अगस्त को सावन मास की शिवरात्रि है सावन मास में शिवालियों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे शिवालय सजाए जाएंगे और रोशनी की जाएगी पंडित यज्ञ दत्त शर्मा का कहना है कि 22 जुलाई को सावन मास का शुभारंभ होगा इस दिन कुमार योग स्वार्थ सिद्ध योग प्रीति योग वह सावन योग का शुभ योग बन रहा है 5 साल बाद इस बार सावन मास में पांच सोमवार है सावन मास का शुभारंभ और समापन वाले दिन सोमवार को है 2 अगस्त को सावन मास को शिवरात्रि मनाई जाएगी 1 साल में 12 शिवरात्रि आती है लेकिन सावन की शिवरात्रि का विशेष महत्व है इस दिन कावड़ियों द्वारा हरिद्वार ऋषिकेश और गंगोत्री से लाई जाने वाली कावड़ शिवालय में चढ़ाई जाती है ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने समुद्र मंथन में निकले विष को पी लिया था कावड़ के पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक कर उनकी पीड़ा शांत की गई थी तभी से सावन मास की शिवरात्रि का का रुद्राभिषेक किया जाता है इस दिन श्रद्धालुओं द्वारा हवन और भंडारे का आयोजन किया जाता है सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव चालीसा का पाठ रुद्राभिषेक सहस्त्र जलधारा और मृत्युंजय के मंत्र का जाप करना चाहिए ऐसी मान्यता है कि महामृत्युंजय के मंत्र का जाप करते से अकाल मृत्यु चल जाती है

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!