Advertisement

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन कल l

http://satyarath.com/

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन कल l

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि।

बलरामपुर ,,,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 06 से 14 वर्ष आयु वर्ग के समस्त बालक-बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा के द्वारा 05 जुलाई 2024 शुक्रवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2024 कार्यक्रम का आयोजन सेजस हिन्दी माध्यम विद्यालय के मैदान में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिम जाति कल्याण एवं कृषि विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम, अध्यक्षता सरगुजा संासद श्री चिन्तामणि महाराज, विश्ष्टि अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री निशा नेताम, श्रीमती राधा सिंह देव उपाध्यक्ष जिला पंचायत बलरामपुर एवं जिले के समस्त जिला पंचायत सदस्यगण, नगरीय निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के गरिमामयी आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत एक उत्सव के रूप में हो व बच्चों तथा पालकों के लिए यह दिन विशेष तौर से यादगार बन सके इसी उद्देश्य के साथ नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को स्वस्थ्य वातावरण प्रदान करने और उन्हें विद्यालय की ओर आकर्षित करने के लिए शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। साथ ही नेवता भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!