स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की हरित पहल, परिसर में लगाए पौधे
बांसवाड़ा।
पूर्णानंद पांडे 9414267596
पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने और कार्बन पदचिह्न को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को अपने परिसर में वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचएल ताबियार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. राहुल डिंडोर और आरसीएचओ डॉ. दिनेश कुमार भाबोर के नेतृत्व में टीम ने परिसर में कई पौधें लगाए। इसको लेकर निदेशालय ने भी जुलाई माह में हरिवन वृक्षारोपण अभियान चलाने की बात कहीं थी। जिसके तहत सभी चिकित्सा संस्थानों में पौधें लगाए जाने है।
इस पहल का उद्देश्य एक स्वस्थ वातावरण बनाना और संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। विभाग ने पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं के लिए एक सकारात्मक मिसाल कायम करते हुए इस अभियान को जिलेभर में अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं तक विस्तारित करने की योजना बनाई है।

















Leave a Reply