न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ भीषण गर्मी व उमस बाद आज इंद्रदेव मेहरबान हुए पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी के साथ उमस हो रखी थी। जिससे क्षेत्र वासियों को आज राहत मिलेगी। आज तेज हवाओं के साथ श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित रिङी बाना धर्मास नोसरिया मिंगसरिया बापेऊ जाखासर पुराना सहित अन्य गांवो में भी अच्छी बारिश की सूचना मिली है! गांव पुंदलसर, जैसलसर, हेमासर में भी अच्छी बरसात हुई जिससे किसान भी खुश नजर आ रहे है। बारिश होने से पहले ठंडी हवाए चली उसके बाद बूंदा बांदी शुरू हुई। बारिश के साथ आमजन को इस भीषण गर्मी से राहत मिली है। साथ ही तापमान में गिरावट आ गई मौसम खुशनुमा हो गया है ठंढी हवाए चलने से गर्मी व उमस काफी राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की एंट्री राजस्थान में हो गयी है तो आगे आने वाले दिनों में भी बारिश का अनुमान है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी

श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में भरा

क्षेत्र के गांव रिड़ी में हुई अच्छी बारिश

रिड़ी रोही में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश

क्षेत्र के गांव धर्मास में बारिश से खेतों में भरा पानी

गांव नोसरिया की रोही में भी बारिश से भरा पानी

जाखासर पुराना में भी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का आनंद लेते ग्रामीण

जाखासर रोही में भी जोरदार बारिश



















Leave a Reply