Advertisement

बीकानेर-कमर,गर्दन और कंधे होंगे स्वस्थ कटि संचालन से जानिए योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा के साथ

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

कमर,गर्दन और कंधे होंगे स्वस्थ कटि संचालन से जानिए योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा के साथ।

श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा ने कटि संचालन सूक्ष्म एवं शिथिलीकरण अभ्यास के बारे में जानकारी देते हुए बताया।

विधि

-दोनों हाथों को कंधों की सीध में फैला लें। इसके बाद अपने बाएं हाथ को दाएं कंधे पर रखें और दाएं हाथ को पीछे से धड़ के बाईं ओर लपेट लें। या दोनों हाथों को पीछे सीधा रखते हुए कर सकते हैं। धीरे-धीरे सांस लेते हुए मुंह को बाएं कंधे की ओर ले जाएं। अब कुछ देर इसी स्थिति में खड़े रहें और फिर इसी क्रिया को दायीं ओर से इसी प्रकार दोहराएं

लाभ

-कमर दर्द,गर्दन दर्द व कंधे की जकड़न से रोकथाम करने वाला है। आंतों की क्रियाशीलता को बढ़ाकर यह पाचन तंत्र को बल देता है और कब्ज की शिकायत दूर करता है। फेफड़ों की शक्ति बढ़ाकर सांस रोग ठीक करने वाला है। इसके अभ्यास से आपके कंधे, गर्दन, बांहें, पेट, पीठ और जंघाएं मजबूत होती हैं।

नोट

सभी क्रियाओं का अभ्यास अनुभवी योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए।

निवेदन

-ओम योग सेवा संस्था श्री डूंगरगढ़ द्वारा जनहित में जारी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!