Advertisement

प्रभारी सीएमएचओ ने विटामिन-ए की खुराक पिलाकर दस्तक अभियान का शुंभारभ किया

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

प्रभारी सीएमएचओ ने विटामिन-ए की खुराक पिलाकर दस्तक अभियान का शुंभारभ किया

जिले में घर-घर दस्तक देगा स्वास्थ्य अमला, 11 स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा फोकस

आगर-मालवा, 25 जून/जिले में दस्तक अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुरील ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन्म से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया गया।
विदित है कि दस्तक अभियान के अंतर्गत जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को 11 स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जानकारी संकलित कर उपचार मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला संयुक्त रूप से घर-घर दस्तक देगा।
शुंभारभ कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एनएस परिहार, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ अभिषेक बछोतिया, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ मिथुन गोलदार, श्री राकेश सिह चौहान एवं अविनाश गेहलोत उपस्थित रहे

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!