Advertisement

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म का मामलाः तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर जीतेश मीना
जनपद -दौसा
स्थान -बादीकुई

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म का मामलाः तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी

 

पीएचसी बडाबर चुरु में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एलएचवी और एएनएम संघ के बैनर तले महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बीसीएमएचओ को ज्ञापन सौपा। उन्होंने चेतावनी दी की 3 दिन में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।

ज्ञापन में बताया कि 19 जून को घटना होने के बाद भी अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो रहा है। साथ ही ऐसी घटनाओं से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में भय भी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कई बार सरकार को अवगत कराने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही। यदि तीन दिन में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संघ द्वारा कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीना अग्रवाल, मौजंती मीना, मनीषा सैनी, मौसम मीणा, आशा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!