Advertisement

कांकेर रानी दुर्गावती के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर वीरांगाना रानी दुर्गावती अमर रहे अमर रहे नारे के साथ पुण्यतिथि मनाई गई

कांकेर रानी दुर्गावती के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर वीरांगाना रानी दुर्गावती अमर रहे अमर रहे नारे के साथ पुण्यतिथि मनाई गई


सत्यार्थ न्यूज़ संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर 

कांकेर विरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस जिला मुख्यालय कांकेर में सोमवार को गोंडवाना समाज, अधिकारी-कर्मचारी प्रभाग द्वारा भूमियार चौक कलेक्ट्रेट रोड़ में धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि विधायक आशाराम नेताम तथा सामाजिक द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के प्रतिमा में पुष्प, फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुये। गोंडवाना राज्य के गौरव गाथा का विस्तृत वर्णन किया गया। गोंडवाना के अंतिम शासिका रानी दुर्गावती मोहबा के चंदेल राजा के सुपुत्री थी। जो बचपन से तलवारबाजी, घुड़सवारी, तीरंदाजी में निपूर्ण थी। इनका विवाह राजा संग्राम साह के साथ 1540 में हुआ था। और 1548 में संग्राम शाह केवल 7 वर्ष अल्प शासन काल में निधन हो गया था। इसके घटना के बाद राजपाट की ज़िम्मेदारी रानी दुर्गावती संभाली, जो गड़मंडला में 15 वर्ष शासन कायम कर गोंडवाना राज्य के शौर्य और पराक्रम को दूर-दूर तक फैलाए, जिसके कारण मुगल बादशाहों का निगाह गोंडवाना राज्य पर टिका रहा। 1564 को रानी दुर्गावती पर आक्रमण कर दिया गया। रानी दुर्गावती रण क्षेत्र में लड़ते हुए नारी सम्मान को बनाए रखने स्वयं का बलिदान दे दी। तब से गोंडवाना समाज अपने वैभव और प्रतिष्ठा को प्राप्त करने के लिए आज तक संघर्षरत है। इस बलिदान दिवस के कार्यक्रम में विधायक आसाराम नेताम, सुमित्रा मारकोले, शिशुपाल शोरी, हेमंत ध्रुव, राजेश भास्कर, कन्हैया उसेड़ी, रामचरण कोर्राम, सगेसिंह वटी, रघुवीर प्रसाद मडावी, जया कांगे, भरत मटियारा, लक्ष्मण कावड़े, डॉ अरविंद कोर्राम, तारा ठाकुर, मीरा सलाम, बीरबल गढ़पाले, प्रकाश ठाकुर, सुरेखा मेश्राम, अनुवासनिकर उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के शकुन्तला ताराम, हेमलता मांडवी, उर्मिला कावड़े, सरला नेताम, पूनम नेताम, भारती नेताम, उषा मरकाम, राखी वट्टी, सुनीति ध्रुव, राखी ठाकुर, पुष्पा नेताम, कुमुद जुर्री, महेश मरकाम, शंभू शोरी, बिरजू कवाची, रामजी लाल वट्टी,अमर तारम, अनिल नेताम, निर्भय वट्टी, लता, सुशीला मांडवी आदि के उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम का सफल संचालन हेमलता मंडावी द्वारा किया गया। तथा नन्हीं बालिकाओं द्वारा सुंदर सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दि गई। गोडवाना समाज के अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!