Advertisement

कक्षा 1 के प्रवेशोत्सव में झलकी भारतीय संस्कृति की झलक

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना

कक्षा 1 के प्रवेशोत्सव में झलकी भारतीय संस्कृति की झलक

खबर गुना जिला मध्य प्रदेश से

https://satyarath.com/

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गुना में आज बड़े धूमधाम से कक्षा एक के बच्चों के लिए प्रवेशोत्सव मनाया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्राचार्य व मुख्य अतिथि विनोद कुमार राजोरिया व मुख्याध्यापक विक्रम के द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया गया| तत्पश्चात छात्र छात्राओ द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे संगीत शिक्षक वीरेंद ठाकुर के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था | प्राथमिक शिक्षका सुश्री रीना के मार्गदर्शन में कक्षा 2 के बच्चों ने फल गतिविधि का सञ्चालन किया | इसके बाद विद्यालय शिक्षिका सुश्री योग्यता यादव द्वारा एक मनमोहक कविता बच्चों के सामने प्रस्तुत की गयी|
मुख्य अध्यापक विक्रम द्वारा बच्चों को प्राथमिक शिक्षकों से परिचित कराया गया| तत्पश्चात प्राचार्य महोदय द्वारा कक्षा एक के नव आगंतुक बच्चों को उपहार व चॉकलेट वितरित की गयी| बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि ये आने वाले कल के भविष्य है| अध्यापक को कुम्हार व बच्चों को मिट्टी की उपमा देकर उनके परस्पर सम्बन्ध के बारे में परिचित कराया |
विद्यालय की वरिष्ठतम प्राथमिक शिक्षिका नीतू शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया | मंच का संचालन प्रा. शिक्षिका प्रतिभा सेन द्वारा किया गया | इस मौके पर शिक्षकगण अशफाक,राजेश, रूमी, शिल्पा,मनीष, साक्षी, वैभव, शुभम व विद्यालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!