Advertisement

रौणपुर में श्रीरामायण पाठ समापन के बाद हुआ विशाल भंडारा का आयोजन , हजारों लोगों ने पाया प्रसाद।

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन
रामगढ़ अलवर (राजस्थान)

रौणपुर में श्रीरामायण पाठ समापन के बाद हुआ विशाल भंडारा का आयोजन , हजारों लोगों ने पाया प्रसाद।

 

रामगढ़,आज दिनांक 24 जून 2024 सोमवार को ग्राम रौणपुर भोमिया बाबा मंदिर में रामायण पाठ का समापन हुआ।
रामायण पाठ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । भंडारे आयोजन में आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर बाबा भोमिया का आशीर्वाद प्राप्त किया व प्रसाद ग्रहण किया।
भोमिया बाबा के मंदिर पर पिछले 21 जून 24 से रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। तथा रामायण पाठ के समापन के बाद मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया।
गांव में ही रहने वाले श्रद्धालु सुरेश भामू ने बताया कि रामायण पाठ का आयोजन सभी ग्राम वासियों की सहयोग से किया जा रहा है भंडारे में आसपास के गांवों के हजारों की संख्या में लोगों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान का प्रसाद पाया।
भंडारे में भारी भीड़ देखने को मिली खासकर महिलाओं और नौजवानों ने इस धार्मिक कार्य में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया।
इसके साथ ही बंदरों और गौशालाओं में गायों को भी भगवान का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर सुरेश भामू, राजेंद्र चौधरी,मदन सिंह,राजेश, बलबीर,दलबीर,रति, प्रदीप, रवि, रामवीर,मनीष,रामअवतार अखिलेश,पिंटू,
सुबे सिंह,विश्वेंद्र सिंह,धर्मेंद्र,सुरेश, अशोक,अजय सिंह सहित सैकड़ो श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।

न्यूज़ रिपोर्टर मोहन सिंह जादौन
सत्यार्थ न्यूज़ रामगढ़ अलवर राजस्थान

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!