रिपोर्टर (रावेंद्र केसरवानी रोहन प्रयागराज उत्तर प्रदेश) विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का जल सत्याग्रह
सभी बालू के घाटों पर किसानों का पट्टा हो सुनिश्चित
26 सूत्रीय मांगों को लेकर यमुना नदी में अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता

प्रयागराज। संगम नगरी, प्रयागराज में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर यमुना नदी की धारा में बैठकर जल सत्याग्रह की शुरुआत की।
वह 26 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। जिसको लेकर किसानों के हक के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह पर बैठे हैं। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाएगी। तब तक कार्यकर्ता जल सत्याग्रह पर बैठे रहेंगे। भीषण गर्मी और सुरक्षा को लेकर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसानों की मुख्य मांगों में यमुना नदी पर बने बालू के घाटों का पट्टा निषाद और मल्लाहों को दिया जाय। साथ ही प्रयागराज में गंभीर जल संकट को दूर करने के लिए नहरों की सफाई कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित किया जाए। तहसील और जिला स्तर पर किसानों के लंबित समस्याओं को तत्काल दूर किया जाए व भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित हो। इस प्रकार कई मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह की शुरुआत की है।

















Leave a Reply