Advertisement

सोनभद्र –

*जनपद न्यायालय सोनभद्र में महिला एवम् वादकारियों के लिए स्वच्छ शौचालय की मांग* —

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र 24 जून 2024 डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में जगजीवन सिंह एडवोकेट, डाक्टर अतुल प्रताप पटेल एड, पवन कुमार सिंह एडवोकेट आदि जनपद एवं सत्र न्यायालय तथा उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज/ तहसीलदार रावटसगंज सोनभद्र से मिलकर मांग किया कि जनपद न्यायालय परिसर सोनभद्र में सरकारी धन से बहुत शौचालय बने हैं लेकिन उसका रख रखाव उचित ढंग से न होने के कारण शौचालय में गंदगी व्याप्त है इसके कारण शौचायलयों का उपयोग नहीं हो पा रहा है और अधिवक्ता, वादकारी विशेष रूप से महिला अधिवक्ता व महिला वादकारिओ को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में अपने स्तर से संबंधित अधिकारियों को इस आशय का पत्र जारी किया जाए की शौचालय की साफ सफाई वह रख रखाव के लिए नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज सोनभद्र उचित व्यवस्था करें तथा जनपद न्यायालय में दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति हो जिससे प्रतिदिन शौचायलयों की सफाई हो सके ! जनपद न्यायाधीश सोनभद्र व तहसीलदार रावटसगंज सोनभद्र से मिलते वक्त बी पी सिंह एडवोकेट सुरेश कुशवाहा एडवोकेट संदीप जायसवाल राजेश यादव एडवोकेट अनिल कुमार सिंह एडवोकेट आदि लोग थे !

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!