Advertisement

सोनभद्र – रोड पर अचेत गिरे वृद्ध को उपचार के बाद चौकी प्रभारी ने पहुंचाया घर,

 

रोड पर अचेत गिरे वृद्ध को उपचार के बाद चौकी प्रभारी ने पहुंचाया घर,

चौकी प्रभारी के नेक कार्य के लिए लोग कर रहे हैं सराहना,

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830


सोनभद्र रायपुर थाना अंतर्गत चौकी क्षेत्र सरई गढ़ के एक वृद्ध जो अपना नाम मंगरू बता रहे थे जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी नावाडीह कही से आ रहे थे कि इस भीषण गर्मी और धूप में अचेत होकर रोड पर गिर गए जिसमे उनके हाथ में चोट लग गई राहगीरों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी सरई गढ़ आशुतोष राय को दी सूचना के बाद तुरंत चौकी प्रभारी ने घायल गिरे वृद्ध को तत्काल दुल्लहपुर मोड़ पर लेजाकर उनका इलाज कराया धूप की वजह से वृद्ध की बीपी बहुत ज्यादा बढ़ गई थी जिससे वो बोल भी नहीं पा रहे थे इलाज के बाद वो अपना नाम बताए उसके बाद वृद्ध के परिजनों को सूचना देने के बाद चौकी प्रभारी द्वारा वृद्ध को उनके घर नावाडीह पहुचवाया गया।
चौकी प्रभारी के इस नेक कार्य के लिए लोगों ने सराहना की इस पुनीत कार्य में चौकी प्रभारी आशुतोष राय,दीवान विनोद यादव  दीवान सूबेदार यादव शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!