न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
क्षेत्र मे वाल्मीकि बस्ती मे बनी पानी की टंकी पर भीमसेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेघवाल नोसरिया ने वीडियो वायरल करते हुए बताया की वह ज़हर की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा है। नोसरिया ने जिला कलेक्टर बीकानेर व डीजीपी जयपुर को ज्ञापन भेजा। उसने दी तीन परिवादों मे मुक़दमे दर्ज न होने और परिवाद मे दिए आरोपियों को थाने बुलाकर परिवादी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने के आरोप स्थानीय पुलिस पर लगाए। प्रदेशाध्यक्ष मेघवाल ने अपनी परिवाद पर मुकदमे दर्ज कर सीआईडी सीबी को जाँच देने की मांग की। मेघवाल ने स्वयं की जान का खतरे होने की बात कहते हुए न्याय नही मिलने पर जान देने की बात कही।
बीकानेर-ज़हर की बोतल लेकर भीमसेना प्रदेशाध्यक्ष चढ़ा पानी की टंकी पर, लगाए स्थानीय पुलिस पर आरोप, पढ़े क्षेत्र से खबर


















Leave a Reply