ब्यूरो रिपोर्ट
मंजिल योजनान्तर्गत व्यावसायिक प्रशिक्षको हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
बून्दी – आई.पी.ई. ग्लोबल व स्माइल फाउंडेशन द्वारा संचालित मंजिल कार्यक्रम के अंतर्गत अजमेर जिले के 63 व्यावसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों में कार्यरत 82 व्यावसायिक प्रशिक्षको की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होटल रॉयल बीकन में किया गया। कार्यक्रम में समसा कार्यालय से सहायक परियोजना समन्वयक (ए.पी.सी.) नवीन सागर सोनी, कार्यक्रम अधिकारी निहाल सांखला व लेखा सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरिराज व्यास द्वारा उपस्थित व्यावसायिक प्रशिक्षको हेतु व्यावसायिक शिक्षा के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की व कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश भी प्रदान किये गये ।मंजिल कार्यक्रम अंतर्गत टेक महिंद्रा फाउंडेशन के सहयोग से व्यावसायिक प्रशिक्षको के प्रशिक्षण कौशल को बेहतर बनाने, काउंसलिंग सत्र, एम्पलोयाबिलिटी स्किल्स प्रशिक्षण, उपलब्ध उच्च शिक्षा के विकल्प, डिजिटल शिक्षा, इंग्लिश स्पीकिंग, क्लासरूम मैनेजमेंट व फाइनेंशियल लिटरेसी आदि विषय पर प्रशिक्षित किया गया। विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा द्वारा अधिकाधिक लाभान्वित करने हेतु आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी व्यावसायिक प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्व व प्रशिक्षण पश्चात मूल्यांकन के आधार पर सफल प्रशिक्षकों को प्रमाणपत्र भी मंजिल कार्यक्रम द्वारा प्रदान किये गये। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समसा कार्यालय द्वारा प्रधानाचार्य कविता अजवानी व शालू कौशल मित्र नीतू परिहार व खुशबु कम्बोज को मास्टर ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नामित किया गया था, जिससे कि भविष्य में आवश्यकता अनुसार ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जा सके, एवं मास्टर ट्रेनर सुष्मिता मिश्रा, खूशबू, तारण ने व्यावसायिक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर मंजिल परियोजना से मान सिंह शेखावत, आरती चतुर्वेदी, धीरज सिंगोदिया व राधिका कच्छावा आदि उपस्थित रहे।
















Leave a Reply