Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवो में हुई प्री मानसून की बारिश, मौसम हुआ सुहावना

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

भीषण गर्मी के बाद प्री मानसून के बादलों से तेज हवाओं के साथ कहीं अच्छी तो कहीं हल्की बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में हल्की बूंदा बांदी हुई बारिश जिससे मौसम सुहाना हो गया है। क्षेत्र गांव रीड़ी व बाना में अच्छी बरसात हुई है वहीं कोटासर गांव में भी हल्की बरसात हुई है। बिजली की कमी से परेशान किसानों के साथ बारानी किसानों में प्रसन्नता की लहर छा गई है। ठंढा मौसम होने से आमजन ने भी गर्मी से राहत महसूस की है। आपको बता दे की मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की है। अगले तीन दिन तक बरसात का दौर जारी रहेगा और 25 जिलो में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ध्यान रहें विभाग ने 15 जूलाई के बाद अच्छी बरसात की संभावनाएं जताई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!