न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
1.गर्मी में पानी नहीं मिलने से व्यक्ति की मौत-बीकानेर। पानी नहीं मिलने के चलते व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में मृतक के रिश्ते में भाई ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना कोड़मदेसर नहर पुलिया के पास 20 जून की रात को 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में एमएस कॉलेज के पीछे रहने वाले गौरव भाटी ने बताया कि उसका चचेरा भाई गणेश पुत्र गोरधनलाल कोड़मदेसर जा रहा था। रास्ते में अत्यधिक गर्मी के कारण हालात खराब हो गयी औ संभवत गर्मी में पानी नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2.बैंक में धमाके के साथ फटा एसी का कंप्रेशर, मैकेनिक हुआ गंभीर घायलहनुमानगढ़। टाऊन में धान मंडी स्थित एक बैंक के बाहर लगा एसी का कंप्रेशर धमाके के साथ फट गया। कंप्रेशर फटने से कार्य कर रहा मैकेनिक गंभीर घायल हो गया। घायल मैकेनिक को पहले जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। टाऊन धान मंडी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में एसी की सर्विस के लिए मैकेनिक गुरजंट सिंह को बुलाया गया था। दोपहर को गुरजंट सिंह (28) पुत्र बूटा सिंह निवासी मक्कासर ने एसी की सफाई कर बैंक की दीवार लगे कंप्रेशर को साफ किया और गैस कम होने पर गैस भरने लगा। इस दौरान अचानक एक धमाके के साथ कंप्रेशर फट गया। जिससे गुरजंट सिंह के आंखों और मुंह पर लगी और गुरजंट सिंह नीचे आ गिरा। धमाके की आवाज पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बैंक के कर्मचारी भी गुरजंट सिंह सीधे नीचे आ गिरा। धमाके की आवाज पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बैंक के कर्मचारी भीबाहर आए और तुरंत गुरजंट सिंह को जिला अस्पताल लेजाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
3.पानी में गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत-पानी में गिरने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चक विजयसिंहपुरा में 21 जून की अलसुबह की है। इस सम्बंध में चक विजयसिंहपुरा के रहने वाले दिनेश सुथार ने मर्ग दर्ज करवायी है।प्रार्थी ने बताया कि उसके 55 वर्षीय पिता तुलछाराम पुत्र जीवणराम अलसुबह होद में पानी को देखने गए थे। इसी दौरान उसके पिता का पैर फिसल गया। जिसके चलते उसके पिता पानी में गिर गए और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
4.आईपीओ दिलाने के नाम पर किया फ्रॉड एयरफोर्स के जवान के साथ 30 लाख की धोखाधड़ी-एयरफोर्स के जवान के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में हाल सिपाही एयरफोर्स स्टेशन नाल के अंकित कुमार अग्नोहत्री ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना एयरफोर्स नाल स्टेशन 14 मई से 20 मई के बीच की है इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और आईपीओ दिलाने की बात की। प्रार्थी अगोपी की बातों में आ गया और आईपीओ के नाम आरोपी के बताए ऐप को डाउनलोड़ कर लिया। आरोपी के कहे अनुसार करता रहा। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 30 लाख 40 हजार की धोखाधड़ की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5.अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत-अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जयपुर- गंगानगर बाईपास बीकानेर की है। जहां पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को घायल अवस्था में पीबीएम लाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पायी है। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाय गया है ओर शिनाख्त के प्रयास जारी है।
6.फर्जी वीजा थमा विदेश भेजने के नाम पर हड़पे रूपए-
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थाने में सेटेलाइट अस्पातल के पास रहने वाले मोहम्मद अयूब पुत्र मो. हुसैन ने सर्वोदय बस्ती में रहने वाले वसीमराजा पुत्र मो. रफीक, दो-तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। घटना विमल भवन के पास सर्वोदय बस्ती में 25 दिसम्बर 2023 से 11 मई 2024 के बीच की है। प्रार्थी ने न्यायालय के आदेश से मुकदमा दर्ज करवाया है।प्रार्थी ने बताया कि आरोपी को वह जानता है। इसी दौरान विदेश जाने के लिए आरोपी ने उसे व्यवस्था करवाने की बात की। जिसके बाद आरोपी ने उससे पैसे ले लिए और फर्जी वीजा दे दिया। प्रार्थी ने बताया कि जब उसे फर्जी वीजा की जानकारी मिली तो उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने देने से मना कर दिया और धमकी दे रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


















Leave a Reply