Advertisement

काछोला जीएसएस को मिला केंद्र सरकार की योजना का लाभ-

http://satyarath.com/

काछोला जीएसएस को मिला केंद्र सरकार की योजना का लाभ-

सी एच सी योजना के तहत मिला ट्रैक्टर–

काछोला ग्राम सेवा सहकारी समिति ने नए आयाम स्थापित करते हुए पूर्व में घाटे में चल रही समिति को उभारने के प्रयास जारी हैं। जीएसएस अध्यक्ष लादू लाल धाकड़ ने बताया कि केंद्र सरकार की कस्टम हायरिंग सेंटर CHCयोजना के तहत समिति को ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया है। और आज उसकी चाबी सौंपी गई। काफी समय से किसानों की मांग थी जो आज पूरी हुई।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी कल्याण मीणा, अध्यक्ष लादू लाल धाकड़ व्यवस्थापक शंकर लाल सुथार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
अध्यक्ष धाकड़ ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत ₹2लाख ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा जमा कराए गए एवं ₹8लाख की केंद्र सरकार द्वारा सहायता दी गई।
ट्रैक्टर के साथ ही हकाई बुवाई के लिए ट्रेलर, मोरफ्लो व अन्य कृषि उपकरण भी साथ में दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की सेवाएं ऋणी और अन्य किसानों को भी मिलेगी। किसानों को इसकी सेवाएं देने से पूर्व जीएसएस में ट्रैक्टर के कृषि कार्य का समय अंकित कराना होगा। जीएसएस अध्यक्ष धाकड़ ने समिति को ट्रैक्टर उपलब्ध कराने पर सांसद दामोदर अग्रवाल एवं विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया।
जीएसएस अध्यक्ष लादू लाल धाकड़, एवं व्यवस्थापक शंकर सुथार ने ग्राम वासियों एवं समिति के सभी सदस्यों को एवं इस सहयोग के लिए साधुवाद दिया है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!