सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
चालक को नशीला पदार्थ खिलाया-
कंटेनर से लाखों रुपए के टायर लूटे-
भीलवाड़ा– रायला के निकट नेशनल हाईवे 48 पर लांबिया टोल प्लाजा के पास अनजान व्यक्ति ने कंटेनर में लिफ्ट ली ।बाद में एक धागे पर रुके वहां कोल्ड ड्रिंक पिया। वहां एक व्यक्ति ने लिफ्ट ली। उस व्यक्ति ने कंटेनर चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बाद में ट्रक में भरे 56 लाख रुपए के टायर लूट लिए। अगले दिन चालक को होश आने के बाद खुद को कोटपूतली जिले के भवरू थाना इलाके के होटल पर पाया। जिसमें कंटेनर को देखने पर सब टायर गायब थे ।चालक ने यह रिपोर्ट भाबरु थाने में दी, लेकिन घटना रायला थाना क्षेत्र के होने से फिर रायला भिजवा दी गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
रायला थाना प्रभारी बच्छ राज चौधरी के अनुसार मेसर्स कॉस्मो केयरिंग प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर पुणे निवासी श्याम सुंदर मित्तल ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि भूपेश कुमार चौधरी एक कंटेनर पर अलवर जिले के आलमपुरा गांव निवासी प्यार सिंह चालक था।
11 जून को कंटेनर में टायर भरे गए जो पटियाला पंजाब ले जाने थे। लेकिन रास्ते में लूट लिए गए। इसकी कीमत 56 लख रुपए बताई जा रही हैं। यह एक अनजान लूट थी जिसमें अंदेशा है ढाबा संचालक की मिली भगत हो सकती है।
















Leave a Reply