Advertisement

चाचौड़ा – न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन

चाचौड़ा से निखिल गोयल के साथ सत्यनारायण नामदेव की रिपोर्ट

 

न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन

जिला न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशन पर न्यायालय चाँचौड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अतिरिक्त अपर जिला सत्र न्यायाधीश मनीष भट्ट के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त योग शिविर में अति. अपर जिला सत्र न्यायाधीश मनीष भट्ट द्वारा उपस्थित अधिवक्ता दिनेश कुमार शर्मा,जयराज सिंह, नंदकिशोर मीना,गोपाल सोनी,संघ सचिव रंजीत सिंह गौर,यश शर्मा ,पैरालीगल वॉलेंटियर्स विष्णु शाक्यवार एवं न्यायिक कर्मचारी अनिल सेन नायब नाजिर,गंगाराम चौहान, अजीज,मिथुन,मनमोहन, भागीरथी,भल्लू,राजकुमार,हेमराज,राकेश अवस्थी,सुनील कुमार पांडे आदि के अलावा अक्षत सोनी,संघ कम्प्यूटर ऑपरेटर विश्वनाथ सिंह राठौड़,अमित शर्मा को योग तथा प्राणायाम से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए विभिन्न प्रकार के प्राणायाम एवं ध्यान कराया। उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त अपर जिला सत्र न्यायाधीश मनीष भट्ट योग एवं प्राणायाम की क्रियाओं में पारंगत हैं। जिसे उन्होंने आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग एवं ध्यान की क्रियाओं के माध्यम से साझा किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!