Advertisement

बीकानेर- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पहुंचे बीकानेर, विधायक ताराचंद सारस्वत ने की मुलाकात, क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर की मांग

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

विधायक ताराचंद सारस्वत अपने काम को लेकर लगातार क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे है आज विधायक मिले ऊर्जा मंत्री से जहा देर रात राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बीकानेर पहुँचे। यहां आज सुबह सर्किट हाउस में उनका भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने विधानसभा क्षेत्र की बिजली संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। विधायक सारस्वत ने ऊर्जा मंत्री को बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर दो पत्र भी सौंपे हैं। जिसमें विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में बिजली विस्तार के जो कार्य L&T कंपनी को दिये गये हैं, उस कंपनी के पास मैनपावर व संसाधनो की कमी के कारण कार्य विस्तार नहीं के बराबर हो रहे हैं उनका निराकरण करने के संबंध में मांग है। इसके साथ दूसरे पत्र में बिजली विभाग के विभिन्न लम्बित कार्यों के सबंध में हैं जो प्रसारण निगम के पास हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!