Advertisement

बीकानेर-मोदी-3.0 कैबिनेट की बैठक में किसानों को दी बड़ी सौगात, देखे खबर

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

मोदी 3.0 कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के फैसलों को लेकर मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने कहा कि मोदी कैबिनेट में पांच बड़े फैसले लिए गए है. मोदी सरकार ने देश के किसानों को खुशखबरी दी है. सरकार ने खरीफ की 14 फसलों की MSP बढ़ाई है. मंत्रिमंडल ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास सहित 14 खरीफ सीजन की फसलों पर MSP को मंजूरी दी है. 2 लाख गौदाम बनाने का देश में काम चल रहा है. धान का नया MSP 2,300 रुपए किया गया, जो पिछली MSP से 117 रुपए अधिक है. कपास का नया MSP 7,121 और एक दूसरी किस्म के लिए 7,521 रुपए मंजूर किए गए है. जो पिछली MSP से 501 रुपए ज्यादा है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!