Advertisement

विदिशा-एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

http://satyarath.com/

रिपोर्टर मचल सिंह सत्यार्थ न्यूज़

विदिशा लोकेशन कुरवाई

मो.7725863897

विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आए हैं।

 

एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। कुरवाई थाना के अंतर्गत आने वाले भैंसवाया के रहने वाले सुनील नशे का आदी है।
उसने नशा करने के लिए अपने पिता से बीड़ी मांगी, पिता ने बीड़ी नही दी तो सुनील अपने पिता से विवाद करने लगा और उसने गुस्से में पिता के साथ बेहरमी से मारपीट करने लगा। उसका गुस्सा इतने में कम नही हुआ तो उसने अपने पिता की हत्या कर दी।
परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ।पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा। वही आरोपी को तलाश करके उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताय कि कमल रैकवार ने सूचना दी थी कि उसके बड़े भाई सुनील रैकवार ने पिता के साथ मारपीट करके उनकी हत्या कर दी। जिसके पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मौके की जांच पड़ताल की।
आरोपी सुनील को तलाश करके उसको गिरफ्तार कर लिया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!