गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी
पुलिस ने चलाई नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन गश्त, दबोचे डेढ़ वारंटी और बदमाश
कोई था ईनामी वारंटी, तो कोई जिलाबदर में घर में पर फरमा रहा था आराम
दैनिक शौर्य टाइम्स गुना प्रदेश व्यापी ‘‘नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुना पुलिस ने एक साथ कॉम्बिंग गस्त किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों में वर्षों से फरार चल रहे 68 स्थाई एवं 81 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 149 वारंटी दबोचे हैं। इनमें 8-8 हजार के दो तथा 1 हजार के एक इनामी आरोपी सहित कुल 17 हजार के 03 इनामी आरोपी गिरफ्तार किए हैं। वहीं विभिन्न लंबित अपराधों में लंबे समय से फरार कुल 14 आरोपी भी पकड़े हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 41 जिला बदर बदमाश चैक किए। जिसमें जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते पाये गये 03 जिला बदर बदमाशों पर म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत की गई कार्यवाही है। वहीं दो आरोपियों को 60-60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर कर इन पर मामले दर्ज किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी संजीव सिन्हा के निर्देशन में 15-16 जून की मध्य रात्रि में गुना पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ व एक समय में कॉम्बिंग गस्त की गई। रात्रि कॉम्बिंग गस्त हेतु जिले भर में थाना स्तर पर पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। शहर की गस्त टीमों को एसपी संजीव कुमार सिंहा द्वारा ब्रीफ किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश देकर गस्त हेतु रवाना किया गया। साथ ही उनके द्वारा जिले भर में की गई कॉम्बिंग गस्त की लगातार मॉनिटरिंग की गयी। इसके अलावा देहात थानों पर संबंधित एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों द्वारा गस्त टीमों को ब्रीफ किया। इस दौरान गुना पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में की गई इस कॉम्बिंग गस्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश, स्थाई, गिरफ्तारी वारंटियों, इनामी आरोपियों, जिला बदर बदमाशों आदि सहित विभिन्न लंबित अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की गई। जिसमें पुलिस के हाथ कई सफलताएं लगीं हैं।
इस दौरान विभिन्न न्यायालयों के अलग-अलग प्रकरणों में जारी वारंटों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 68 स्थाई एवं 81 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 149 वारंटी गिरफ्तार किए। जिनमें गुना कोतवाली में 9 स्थाई व 32 गिरफ्तारी, केंट थाने में 8 स्थाई, बजरंगगढ़ थाने में 1 स्थाई व 1 गिरफ्तारी, म्याना थाने में 1 स्थाई व 10 गिरफ्तारी, बमौरी थाने में 3 स्थाई व 2 गिरफ्तारी, फतेहगढ़ थाने में 1 स्थाई, 3 गिरफ्तारी व 1000 रूपये का एक इनामी, सिरसी थाने में 2 स्थाई व 4 गिरफ्तारी, राघौगढ़ थाने में 8 स्थाई व08 गिरफ्तारी, आरोन थाने में 9 स्थाई 4 गिरफ्तारी, विजयपुर थाने में 3 गिरफ्तारी, धरनावदा थाने में 5 स्थाई, 3 गिरफ्तारी व 8-8 हजार रूपये के 02 इनामी, चांचौड़ा थाने में 5 स्थाई, कुम्भराज थाने में 5 स्थाई व 4 गिरफ्तारी, मृगवास थाने में 3 स्थाई व 2 गिरफ्तारी, जामनेर थाने में 2 स्थाई व 4 गिरफ्तारी एवं मधुसूदनगढ़ थाने में 6 स्थाई व 1 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गये हैं। इस दौरान जिले भर के सभी थाना क्षेत्रों से जिला बदर कुल 41 जिला बदर बदमाश पुलिस द्वारा चैक किये गये । जिसमें केंट थाना क्षेत्र के जिला बदर बदमाश मोहन उर्फ महिपाल पुत्र सुरेश सिंह जाट निवासी ग्राम रिछैरा, जिसे जिला दंडाधिकारी गुना द्वारा 8 अप्रैल24 को तथा जिला बदर बदमाश महेश पुत्र मुन्नालाल बाल्मीकि उम्र 46 साल निवासी मातापुरा केंट गुना को 16 जून23 को एक-एक वर्ष की अवधि के लिये जिला बदर किया गया था। लेकिन जिनके द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर उनके जिले में पाये जाने पर केंट थाना पुलिस द्वारा जिन्हें गिरफ्तार कर जिनके विरूद्ध क्रमश: अप.क्र. 602/24 एवं 603/24 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज किये गये । इसी प्रकार चांचौड़ा थाना क्षेत्र से जिला बदर बदमाश पिंटू उर्फ पिंकू पुत्र भगवानदास घोसी निवासी बीनागंज चांचौड़ा, जिसे 22 अप्रैल 24 को एक वर्ष की अवधि के लिये जिला बदर किया गया था, लेकिन जिसके अपनी जिलाबदर अवधि में भी अपने घर पर पाये जाने पर चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा जिसे गिरफ्तार कर जिसके विरूद्ध अप.क्र. 307/24 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 व 188 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग थानों के विभिन्न लंबित अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने के साथ ही धारा 299 जा.फौ. के तहत फरार चल रहे 04 आरोपी भी गिरफ्तार किये गये हैं।
वहीं केंट थाना पुलिस द्वारा गस्त के दौरान पटेलनगर में मरघट शाला के पीछे से आरोपी भज्जू उर्फ राजाबाबू पुत्र धारा सिंह पारदी निवासी ग्राम कनारी थाना धरनावदा जिला गुना को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर जिसके विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 600/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है । अवैध शराब के साथ गिरफ्तारशुदा आरोपी राजाबाबू पारदी की उसके विरूद्ध जारी एक स्थाई वारंट में भी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी, उक्त वारंट में आरोपी राजाबाबू पारदी को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखड़ी से आरोपी बंटी पुत्र स्व. रामप्रसाद कलावत निवासी ग्रामबेरखेड़ी को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है ।

















Leave a Reply