Advertisement

सुसनेर – 14 एवं 19 से ज्यादा जटिल 24 के लोकसभा चुनाव को कार्यकर्ताओं ने एक तरफा बना दिया- सांसद रोड़मल नागर

http://satyarath.com

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

14 एवं 19 से ज्यादा जटिल 24 के लोकसभा चुनाव को

कार्यकर्ताओं ने एक तरफा बना दिया- सांसद रोड़मल नागर

 

सुसनेर। विधानसभा क्षेत्र सुसनेर के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार भाजपा की ओर से सांसद बनने एवं सुसनेर विधानसभा सीट से 37 हज़ार से अधिक मतों की लीड से विजयी होने पर सुसनेर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए रविवार को नवनिर्वाचित भाजपा सांसद रोड़मल नागर दोपहर 2 बजे स्थानीय श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में भाजपा मंडल सुसनेर द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद देने के लिए आये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तीसरी बार इस क्षेत्र के सांसद बने रोडमल नागर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ, पदाधिकारीयो एवं सुसनेर मण्डल के शक्तिकेन्द्र प्रभारियों को कहा कि ये लोकसभा चुनाव 2014 एवं 2019 से ज्यादा जटिल था परन्तु आप सभी कार्यकर्ताओं ने जिस परिक्षम्बक साथ, जिस पराक्रम एवं मेहनत के साथ अपने प्राण प्रण की बाजी लगाकर अपने खून को पसीने की बूंदों में परिवर्तित करके अपना अपना धन लगाकर एवं अपनी चतुराई से जो ये चुनाव 2014 एवं 19 से ज्यादा जटिल था उसे एक तरफ़ा भाजपा के पक्ष में बनाकर इस देश के ही नही बल्कि पूरी दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में इस राजगढ़ सीट को जीताकर जो सहयोग किया उसके लिए में आप सभी का हृदयतल की गहराइयों से आपका धन्यवाद करता हु ओर आपका आभार व्यक्त करता हु। चुनाव प्रचार के दौरान लोग मुझसे कहते थे कि सामने आपके बहुत बड़ी तोप है। बहुत बड़े नेता की टक्कर आपसे इस बार है उनके सामने आप कुछ भी नही है। तो में उनसे कहता था हा में कुछ भी नही हु। ओर ये चुनाव भी में नही लड़ रहा हु बल्कि में तो माध्यम हु बस। ये चुनाव जो लड़ रहे है वो बहुत बड़ी चीज है और वो है भाजपा का निस्वार्थ कार्यकर्ता। आप देखना 4 जून को जो बहुत बड़ी ताकत है उनको ये कार्यकर्ता कैसे हराते है। और आज परिणाम सबके सामने है क्योंकि भाजपा में व्यक्ति नही कार्यकर्ता सबसे ज्यादा ताकतवर ओर सर्वोपरि होता है। आज रोड़मल नागर सांसद नही बल्कि हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ये टीम है वो सांसद है। ये जो कहेंगे वो काम होगा। इस अवसर पर अन्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर धीरेंद्र पांडे, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक कैलाश नारायण बजाज, सोयत मण्डल अध्यक्ष मोहनसिंह गूंदलावदा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजपालसिंह सिसोदिया, जिला मंत्री गिरजाशंकर राठौर, पार्षद प्रदीप सोनी आदि भी मंच पर उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पूर्व भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष विष्णु भावसार, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सीताराम परमार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाज खान, शक्तिकेन्द्र प्रभारी अशोक अटल, बालूसिंह श्यामपुरा, राजाराम प्रजापत, शिव बैरागी, कमल गर्ग, राकेश जैन मेडिकल, दीपक जैन, मोहन क़ानूडिया, युगलकिशोर परमार, युवामोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव, लखन सेन, सौरभ जैन, हरिओम राठौर, कालूसिंह चौहान नाहरखेड़ा आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने किया एवं आभार सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया ने माना। इस अवसर पर 12 ही शक्तिकेन्द्र के प्रभारी, अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
चित्र 1 : सुसनेर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद रोड़मल नागर।
चित्र 2 : कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं शक्तिकेन्द्र प्रभारी।

https://satyarath.com

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!