सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
आधार अपडेट टोकन सिस्टम से कराने के निर्देश
आधार अपडेट कराने के लिए लग रही केंद्रों पर भीड़_
जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार समस्त आधार रजिस्ट्रार की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर वंदना खोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में एडीएम ने समस्त रजिस्ट्रारों को निर्देशित कर बताया कि किसी भी आधार सेवा केंद्र पर निर्धारित दर से अधिक शुल्क न लिया जाए एवं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवार के सदस्यों के आधार में बायोमैट्रिक अपडेट करवाने के लिए आधार केंद्रों पर आम जन काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। समय पर आधार अपडेट नहीं होने पर लोगों को दूसरे दिन बुलाना पड़ रहा है। कई गांव में ई-मित्रों पर आधार अपडेट करने की सुविधा नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में सभी रजिस्ट्रार को टोकन सिस्टम से आधार अपडेशन करवाने के लिए निर्देशित किया। ताकि समय के अनुसार टोकन के आधार पर लोग उपस्थित हो सके। आधार सेवा केंद्रो पर आम जनों के लिए पेयजल तथा छाया की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा है । सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग
के संयुक्त निदेशक पवन नानकानी ने बताया की शहरी क्षेत्र में 13 आधार केंद्र संचालित है ,जिस पर उपस्थित होकर आमजन अपने आधार में बायोमैट्रिक अपडेट करवा सकते हैं।

















Leave a Reply