Advertisement

आयुष्मान भारत योजना में नए निर्देश_ मरीज के साथ डॉक्टर को लेनी होगी सेल्फी

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

आयुष्मान भारत योजना में नए निर्देश_ मरीज के साथ डॉक्टर को लेनी होगी सेल्फी

आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को अच्छा इलाज मिले और उनका समय पर क्लेम मिले। इस हेतु सरकार सख्ती करने जा रही है। आयुष्मान योजना को पारदर्शी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में बड़ा निर्णय लिया। इसमें चयनित निजी अस्पतालों में इलाज या सर्जरी कराने पर संबंधित चिकित्सक को मरीज के साथ सेल्फी लेनी होगी। इसके बाद जीपीएस पर लाइव लोकेशन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। तभी इलाज के लिए क्लेम स्वीकृत होगा। कई बार चयनित अस्पतालों में मरीज को ₹5लाख तक का मुफत इलाज किया जाता है लेकिन इलाज को लेकर कई बार शिकायतें मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इलाज को पारदर्शी बनाने के लिए नियम और सख्त किया है।
जिले में आयुष्मान योजना के तहत 2 लाख 93,188 कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें काफी कार्ड बनकर तैयार हो गए हैं। और आयुष्मान कार्ड धारकों के पास पहुंच गए हैं। अभी तक जिले में एक भी निजी अस्पताल इसमें चयनित नहीं किया गया है। जिससे निशुल्क इलाज मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!