सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
मोटरसाइकिल सवार का संतुलन बिगड़ने से घायल 108 एम्बुलेंस से काछोला अस्पताल पहुंचाया __
काछोला कस्बे के नाहरगढ़ चौराहे के पास शाम को मोटरसाइकिल पर अपने गांव से काछोला आ रहे युवक पास संतुलन बिगड़ जाने से सड़क पर गिरने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे और इएमटी शिवा कुमार ने एंबुलेंस से काछोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। घायल का नाम राजेंद्र नाथ पिता रतन नाथ उम्र 18 वर्ष निवासी ठिकरिया बताई गई है।घायल की हालत गंभीर नहीं होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


















Leave a Reply