पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण-
शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-
अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल-
परेड के साथ दंगा नियंत्रण योजना व बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया-
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई । निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0 -112 वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण / सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था के नियंत्रण हेतु पुलिस कर्मियों की दक्षता के आकलन के लिए दंगा नियंत्रण योजना व बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा इस दौरान ध्यान देने वाली सावधानियों के सम्बंध में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी। तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में पुलिस बैरकों व आवासीय परिसर का मरम्मत और साफ-सफाई आदि के संबंध में क्षेत्राधिकारी लाईन एवं प्रतिसार निरीक्षक आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
















Leave a Reply