न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
आज ठुकरियासर गांव में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की जा रही है। इस चौपाल में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल तहसीलदार राजवीर सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद हैं। सरपंच अमराराम गांधी द्वारा जिला कलेक्टर की अगवानी की गई ग्रामीणों से जिला कलेक्टर ने बिजली पानी स्वास्थ्य सहित तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा पेयजल के मुद्दे को जोर-जोर से उठाया गया जिस पर कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को इस पर समाधान करने के निर्देश दिए।


















Leave a Reply