सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
मांडलगढ़ में महेश नवमी पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित–
*तहसील स्तरीय महेश नवमी पर्व
मांडलगढ़ में होगाआयोजित-*
भीलवाड़ा के मांडलगढ़ शहर में महेश नवमी के पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मांडलगढ़ तहसील के सभी माहेश्वरी समाज के लोग शामिल होंगे।तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मानसिंह मूंदड़ा ने बताया की महेश नवमी के पर्व पर 14 जून को आम्बा की बावड़ी पर प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक रक्तदान शिविर व 3:00 बजे बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
15 जून को 7:30 बजे अभिषेक एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम होगा। वही 9:30 बजे से भगवान महेश की शोभा यात्रा महेश सेवा समिति भवन से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होकर गुजरेगी जो आंबा की बावड़ी तक पहुंचेगी। शोभा यात्रा के कार्यक्रम के बाद प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व भामाशाहों का सम्मान समारोह आयोजित होगा।

















Leave a Reply