Advertisement

बीकानेर-हेमासर में हुई यवती की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपी को किया गिरफ्तार

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़। हेमासर गांव में हुई युवती की हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुने बाड़े में एक युवती की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर थाना अधिकारी इंद्र कुमार की टीम मौके पर पहुंची और मामला प्रथम दृश्य संगीन लगा और हर एंगल से जांच की गई और मामला पूरी तरह से हत्या का लगा। पुलिस ने अनुसंधान के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और जांच में जुट गई। मृतका के भाई हेमासर निवासी सुमेरमल मेघवाल ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार उसकी बहन कपड़े सिलवाने का कहकर घर से निकली थी लेकिन व वापस नहीं पहुंची। हमारी बहन को गांव का ही कोजाराम मेघवाल पीछा करके परेशान करता था और उसने अपने दोस्तो के साथ मिलकर मेरी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात करने की कोशिश की ओर विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके के आरोपी को डिटेन कर लिया है और आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!