Advertisement

बिजनौर-हर माह वर्क एन जी ओ के द्वारा टीबी के गोद लिए गए सभी मरीजों को आगामी 6 माह तक दी जाएगी निःशुल्क पोषण पोटली _डॉक्टर स्नेही

http://satyarath.com/

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश में वर्क(WORK )एनजीओ द्वारा गोद लिए हुए 50 टीबी मरीजों को बांटी गई पुनः निशुल्क पोषण पोटली_ डॉक्टर स्नेही।

हर माह वर्क एन जी ओ के द्वारा टीबी के गोद लिए गए सभी मरीजों को आगामी 6 माह तक दी जाएगी निःशुल्क पोषण पोटली _डॉक्टर स्नेही

रिपोर्टर – इश्तियाक अली तहसील प्रभारी जिला बिजनौर

बिजनौर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश में अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही ने अपने हाथो से टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरित की।इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही ने बताया कि वर्क (WORK)संस्था /एनजीओ के डॉक्टर नोमान द्वारा 50 टीबी के मरीजों को जिनका उपचार निशुल्क अस्पताल से चल रहा है को, 6 माह के लिए गोद लिया है ।इन सभी मरीजों को आज पोषण आहार पोटली वितरित की गई। और आगामी 6 माह तक भी नियमित रूप से इन्हे ये पोषण पोटली निःशुल्क उपल्ब्ध करवाई जायेगी।इस पोषण पोटली मे चना,सोयाबीन, मूंफली ,गुड , प्रोटीन डाइट इत्यादि शामिल है।इस दौरान सीएचसी स्योहारा के स्वास्थ्य विभाग के भी कर्मचारी उपस्थित रहे।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा अधीक्षक डॉक्टर बी के स्नेही ने वर्क संस्था एनजीओ की पूरी टीम जिसमें डॉक्टर नोमान, मोहम्मद अनस, मोहम्मद कादिरी, मोहम्मद गयास और इलिउदीन की भरसक सराहना की ओर बताया कि भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2025 तक टीबी को खत्म करने की ठानी है। टीबी रोग एक बैक्टीरिया से होने बाली बीमारी है। ये बीमारी हवा से फेल सकती है टीबी ग्रसित मरीजों को हर जगह नहीं थूकना चाहिए। थूक में कीटाणु होने पर दूसरे लोग भी प्रभावित हो सकते है।और जिन लोगो की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है जैसे एड्स के मरीज , शुगर के मरीज ,गुर्दे के मरीज जल्द ही टीबी से ग्रसित हो सकते है। टीबी की सभी जांचे बलगम की जॉच ,एक्सरे ,खून की जांचे आदि सरकार द्वारा निशुल्क अस्पतालों में करवाई जाती है।आप लोग जिन्हें 2 हफ्ते से ज्यादा समय से खांसी,बुखार, बलगम में खून आना, वजन कम होना, रात को पसीना आना ,भूख न लगना आदि लक्षण हो तो तत्काल पास की सरकारी अस्पताल में अपनी बलगम की जांच अवश्य करवा ले , टीबी होने पर सरकारी अस्पताल से नि शुल्क दबाए दी जाती है।साथ ही पोषण डाइट के लिए 500 रुपए हर माह डीबीटी से मरीज के खाते में भी भेजे जाते है। सीएचसी स्योहारा में टीबी लेब में जांच की सुविधा उपलव्ध है । समस्त सम्बंधित स्वास्थ्य स्टॉफ, एसटीएस मो0 उमर फारूख, एलटी मुकेश शर्मा, एल ए नरविंदर आदि तैनात है और नियमित रूप से समर्पित भाव से टीबी मरीजों को अपनी सेवाएं उपलव्ध करवा कर, उनकी सेवा कर रहे है।इस दौरान डॉक्टर बी के स्नेही, आईओ वीर सिंह, हैल्थ सुपरवाइजर राजेश कुमार, एसटीएस मोहम्मद फारूख ,, एलटी मुकेश शर्मा ,एल ए नरविंदर, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, योगेश कुमार,बीपी एम प्रमोद कुमार, बीसीपीएम सुधीर कुमार , डीओ अनम ,राशि समेत अन्य स्टॉफ भी उपस्थित रहा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!