Advertisement

इरम काजी ने नीट 2024मे फर्स्ट रैंक प्राप्त कर भीलवाड़ा का किया नाम रोशन—720 मैसेज 720 अंक प्राप्त किए। परिवार व समाज के लोगों ने किया स्वागत—-

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

इरम काजी ने नीट 2024मे फर्स्ट रैंक प्राप्त कर भीलवाड़ा का किया नाम रोशन—720 मैसेज 720 अंक प्राप्त किए।
परिवार व समाज के लोगों ने किया स्वागत—

एक समय था जब मुस्लिम समाज की लड़कियां बहुत ही कम संख्या में स्कूल में प्रवेश ले पाती थी लेकिन समय के गुजरने के साथ ही समाज ने मुस्लिम शिक्षा को बढ़ावा देते हुए बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दिया आज स्थिति यह है कि अल्पसंख्यक वर्ग की कई लड़कियां अपना नाम रोशन कर रही है ।इसी प्रकार भीलवाड़ा जिले में इस वर्ष नीट में ईरम काजी ने नीट परीक्षा 2024 में प्रथम रैंक प्राप्त कर भीलवाड़ा एवं समाज का नाम रोशन किया है। उनके गुरुजनों ने बताया कि ईरम काजी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है उसने सीबीएसई में 98% प्राप्त किये थे। ईरम काजी से समाज की अन्य लड़कियों को भी प्रेरणा मिलेगी। ईरम काजी का विद्यालय परिवार द्वारा एवं समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा उसका स्वागत किया गया। आज तक भी उनके घर ईरम को बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। अध्यापक मोहम्मद उस्मान रंगरेज, मुनीर मोहम्मद, सलीम मोहम्मद छीपा, श्याम सुंदर डोलिया, शहनाज बानो ने घर जाकर मुंह मीठा कराकर मुबारकबाद दी।उसने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मेहनत, ईमानदारी, और लगन के साथ-साथ विद्यालय परिवार एवं अपने पिता इरशाद आलम एवं माता रुबीना काजी को दिया ,जिन्होंने हर समय प्रेरित करके इस इस मुकाम तक पहुंचाया।
आज पूरा देश इरम की कामयाबी को देख रहा हे यह पल परिवार,मुस्लिम समाज,हमारे भीलवाड़ा के लिए बेहद खुशियों भरा है।

https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!