Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज ।

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

क़स्बे के गांव सालासर से मंगलवार रात को घर पर सो रही युवती का उसी समाज के युवक द्वारा अपहरण करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सालासर राजूदेवी व उसकी बेटी और बेटा घर पर थे व राजूदेवी का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। राजूदेवी रात करीब 2 बजे उठी तो उसकी 16 वर्षीय बेटी गायब थी तो उसने रात को ही तलाश शुरु कर दी उसने आवाज़ लगाई तो पड़ोस के लोग उठे ओर सभी युवती को ढूढ़ाने लग गये लेकिन वह नही मिली। युवती का मोबाइल जाँचा गया तो उस रात महेन्द्र निवासी झालेड़ी के कई बार फोन आये हुए थे। राजूदेवी ने होने रिश्तेदारों व समाज के लोगों को इसकी सूचना दी तो उसे जानकारी मिली की आरोपी महेन्द्र नाबालिका से जबरन विवाह करने के लिए नाबालिका को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच हेडकांस्टेबल देवाराम को दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!