Advertisement

बीकानेर-शहर में पानी की समस्या से परेशान कांग्रेस के वार्ड पार्षदों ने की पेयजलापूर्ति की मांग शीघ्र समस्या का समाधान नही होने पर दी धरने की चेतावनी

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

कस्बे की बढ़ती आबादी घटता पेयजल चिन्ता का विषय है इस भीषण गर्मी में पेयजलापूर्ति की कमी से कस्बे के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बुधवार को कस्बे के 6 वार्डों के पार्षद व कांग्रेसी नेता ने पीएचईडी कार्यालय पहुंच कर पानी देने की मांग की। इन्होंने कस्बे के सभी वार्डों से पेयजल आपूर्ति की समस्याओं का समाधान करने की बात कहते हुए आगामी 7 दिन में समाधान नहीं होने पर विभाग के आगे धरना देने की चेतावनी भी दी है। कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते जन समस्याओं की उपेक्षा की जा रही है। संजय करनाणी व मनोज पारख ने विभाग पर अनदेखी के साथ विभागीय कार्मिक की लापरवाही के कारण बारे में शिकायत की। इन्होंने कहा कि कार्मिकों की लापरवाही के कारण आए दिन मोटरें जल रही है जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है और नागरिक परेशान हो रहें है। सभी पार्षदों ने अपने वार्डों में समय पर पानी नहीं पहुंचने, पानी लीकेज होने के स्थान चिह्नित करवाए व शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान युसुफ चुनगर, अभिषेक, संदीप मारू सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें। विभाग के सिटी जेईएन बजरंग परिहार ने बताया कि किनारे पर स्थित कुछ घरों में पानी नहीं आने की समस्या का चिह्निकरण कर लिया गया है तथा उनके समाधान के प्रयास शीघ्र शुरू कर दिए गए है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!