Advertisement

सुसनेर : ग्राम करनालिया में कृषक संगोष्ठी आयोजित।

12.6.2024

बुधवार

सत्यार्थ न्यूज़ 

मनोज कुमार माली सुसनेर

• ग्राम करनालिया में कृषक संगोष्ठी आयोजित।

satyarath.com

संगोष्ठी में उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया में जानकारी देते हुए बताया की सभी को पानी का संरक्षण करना अनिवार्य है, विभिन्न फसलों में पोषक तत्व की अनुशंसित मात्रा एवं उनके विकल्प के बारे में कृषकों को प्रशिक्षित किया। जिले के कृषकों को विभिन्न योजना अंतर्गत लाभ लेने हेतु किसानों को एम.पी. किसान ऐप के माध्यम से पंजीयन योजना की भी जानकारी दी।

satyarath.com

साथ ही सोयाबीन में सूक्ष्म पोषक तत्व जिंक, बोरोन एवं द्वितीय पोषक तत्व सल्फर का उपयोग करने की भी सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आरपीएस शक्तावत द्वारा किसानों को बताया कि बीबीएफ विधि से बुआई एवं बीज दर तथा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक तकनिकी प्रबंधक वेदप्रकाश सेन, डीएससी संस्था के टीम लीडर रवि सिसोदिया,हेमेंद्र आर्य, कैलाश कार्ट, मनसा परमार, कृषि विस्तार अधिकारी जगत डावर,कुलदीप पांचाल, सुनील जाट,शैलेंद्र बड़वाना, राघव चौहान, आदि सहित अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!