न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 23 मार्च महीने में एक ज्वेलर्स आदित्य सोनी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार है । परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ निवासी श्याम सुंदर पुत्र मालाराम प्रजापत के खिलाफ करीबन । किलो सोना खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को सौंपी गई इस पर पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था पुलिस टीम ने ने चंडीगढ़ नागौर पाली सूरतगढ़ सहित तमाम जगहों पर आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश की लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। आज पुलिस टीम को आखिरकार बड़ी सफलता हाथ लगी और पुलिस ने आरोपी युवक श्याम सुंदर को श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र इलाके से दबोच लिया मुखबिर की सूचना के तहत पुलिस के पास सूचना आई कि आरोपी युवक अपने परिवारजनों से मिलने के लिए श्रीडूंगरगढ़ पहुंच चुका है। सब इंस्पेक्टर धर्मपाल से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक मंडी हिमाचल प्रदेश में हार्ट का ऑपरेशन करवाकर वापस परिजनों से मिलने श्रीडूंगरगढ़ आया था और मुखबीर की सूचना के बाद पुलिस टीम के सदस्य अनिल कुमार सुशील कुमार और दीपेंद्र की टीम ने आरोपी को दबोच लिया और थाने लाया गया। अब आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।


















Leave a Reply