न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ बिग्गाबास निवासी 63 वर्षीय रूघाराम पुत्र चौखाराम रेगर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाते हुए सांठ गांठ से पट्टा बनवा लेने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस का बताया कि वार्ड न.18 में उसके दादा प्रभुराम की एक पैतृक भूमि है जिसके 4 वारिस है कानाराम, चौखाराम टीकूराम व श्रवणराम है। इस भूखंड को लेकर वारिसान में आपसी वाद मुकदमे चल रहें है। विवाद के चलते टीकूराम के वारिस नेमीचंद व ओमप्रकाश ने फर्जी ढंग से विवादित भूमि के पट्टे बनाने के लिए नगरपालिका में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर लालचंद ने आपत्ति प्रस्तुत कर दी परंतु नेमीचंद व ओमप्रकाश ने अधिकारी, पार्षद व अन्य लोगों से सांठ-गांठ कर उन पत्राविलयों को बंद करवा दिया और कमला पत्नी ओमप्रकाश, कमला पत्नी चंदनमल, चंचल पत्नी नेमीचंद रेगर के नाम से पट्टे बनवा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दी है।


















Leave a Reply